चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होगी। मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को खत्म हो रहा है। ऐसे में नए राष्ट्रपति का चुनाव 25 जुलाई से पहले ही होगा। क्या आपको पता है कि आखिर राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होते कैसे हैं? कैसे होती है सांसदों और विधायकों के वोटों की मतगणना। देखिए राष्ट्रपति चुनाव पर अमर उजाला टीवी की ये खास रिपोर्ट।