पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर देर रात भीषण हवाई हमला किया। अफगान बॉर्डर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और इस्लामिक स्टेट के ठिकानों को बमबारी करके तबाह किया। इस हमले में अफगानिस्तान के इनमें 80 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। इधर भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों की मौत हुई है, जो बेहद चिंताजनक है।