India-Israel Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिवाली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी।
पीएम मोदी ने 21 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र, दिवाली की शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं भी आपके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आपको अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं। भारत-इस्राइल की रणनीतिक साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूत होती रहे।'
बता दें कि, इससे पहले सोमवार को इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी और भारत के लोगों को दिवाली की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, 'मेरे मित्र नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! यह प्रकाश पर्व आपके महान देश में आशा, शांति और समृद्धि लाए। इस्राइल और भारत नवाचार, मित्रता, रक्षा और उज्जवल भविष्य के साझेदार हैं।'