भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे का जल्द समाधान निकल जाएगा। उन्होंने इस दौरान दावा किया कि विपक्षी गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देगा। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों के बीच आपसी सम्मान और प्रेम हैं। यह गठबंधन भाजपा, आरएसएस के विचारों का विरोध करता है। वहीं, नीतीश कुमार की नाराजगी पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी नाराज नहीं है, मीडिया इससे जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है।