INDIA Alliance Seat Sharing Formula: बिहार में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं, 14 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। इस बीच, सत्तारूढ़ भाजपा-जेदयू और विपक्षी महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जो आजमाइश तेज हो चली है।
महागठबंधन के घटक दलों की रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक के बाद कांग्रेस, राजद या अन्य घटक दलों के नेताओं ने सब कुछ ठीक बताया। लेकिन गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर खींचतान होने की बातें भी सामने आई है।
सूत्रों का कहना है कि, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। लेकिन कुछ सीटों पर कांग्रेस और राजद अभी एकमत नहीं है। 8 से 10 सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ हैं। हालांकि, बुधवार को होने वाली बैठक में इसका भी समाधान निकलने की उम्मीद है। इसके बाद महागठबंधन सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा करेगा।