फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIA Alliance News: आम आदमी पार्टी के 'इंडिया' गठबंधन से अलग होने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

Sat, 19 Jul 2025 06:41 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को ‘इंडिया’ गठबंधन से अपनी दूरी बनाते हुए कहा था कि वह अब विपक्षी गठजोड़ का हिस्सा नहीं है और इसका नेतृत्व करने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाया था। संजय सिंह के बयान के बाद कांग्रेस नेता उदित राज का बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म भाजपा और आरएसएस की वजह से हुआ है। अन्ना हजारे एक व्यक्ति थे और अरविंद केजरीवाल का एक एनजीओ था, लेकिन पर्दे के पीछे से ताकत देने वालों में भाजपा, आरएसएस, बजरंग दल, विहिप और एबीवीपी शामिल थे। उदित राज ने आगे कहा कि हमारी विचारधाराएं उनसे मिलती नहीं हैं, लेकिन संविधान बचाने के लिए हम साथ आए हैं। अब यह उन पर निर्भर है कि वे गठबंधन छोड़ना चाहते हैं या नहीं। 

बता दें कि कांग्रेस की आलोचना करते हुए संजय सिंह ने विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने में उसकी भूमिका पर सवाल उठाया था। उन्होंने पूछा था कि यह बच्चों का खेल नहीं है। क्या लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उन्होंने कोई बैठक की? क्या इंडिया गठबंधन के विस्तार की कोई पहल हुई? कभी वे अखिलेश यादव की आलोचना करते हैं, कभी उद्धव ठाकरे की, तो कभी ममता बनर्जी की। इंडिया ब्लॉक को एकजुट रहना चाहिए था। कांग्रेस इस गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन क्या उसने विपक्षी एकता सुनिश्चित करने में कोई भूमिका निभाई?

सरकार का विरोध करने में आम आदमी पार्टी की भूमिका पर संजय सिंह ने कहा था कि पार्टी हमेशा से ही सत्तारूढ़ दल का कड़ा विरोध करती रही है। हम पूरी ताकत से ऐसा करेंगे। गुजरात में विसावदर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद, केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ भाजपा ने उनकी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस को भेजा था। संजय सिंह ने कहा, आम आदमी पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए था। हमने दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा। हम बिहार (विधानसभा) चुनाव अकेले लड़ने जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें