भारत और पाकिस्तान के बीच जारी चार दिन के संघर्ष के बाद आखिरकार शांति की पहल हुई है। लेकिन भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह संघर्षविराम उसकी शर्तों पर हुआ है, न कि किसी दबाव में। आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख अडिग है, और इसी के तहत सिंधु जल संधि को निलंबित करने का निर्णय अब भी प्रभावी है। शनिवार शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की घोषणा हुई। यह निर्णय पाकिस्तान की अपील और घुटने टेकने के बाद लिया गया। लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि संघर्षविराम का यह निर्णय उसकी शर्तों पर आधारित है और आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं किया गया है।