फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2025: दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Thu, 14 Aug 2025 08:29 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसको लेकर दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि कई जगहों पर गुरुवार रात से ही कई सड़कें बंद कर दी जाएंगी, जबकि कुछ जगहों पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से डायवर्जन लागू होगा।

दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार, 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में यातायात एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री इस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना के कारण, सुबह छह बजे से आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा।

फरीदाबाद में 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त की दोपहर 2 बजे तक दिल्ली की ओर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंधित मार्गों में बदरपुर बॉर्डर, प्रह्लादपुर, करणी सिंह शूटिंग रेंज, सूरजकुंड गोल चक्कर, दुर्गा बिल्डर, मंगर चौकी नाका, डेरा फतेहपुर, सेक्टर 30 कट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सीकरी, पलवल रोड और एल्सन जेसीबी चौक आदि शामिल हैं। गुरुग्राम में 14 अगस्त की शाम 5 बजे से 15 अगस्त की दोपहर 1.30 बजे तक दिल्ली में मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर जाने से बचें। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अन्य राज्यों या जिलों की यात्रा करते समय केएमपी एक्सप्रेसवे का उपयोग करें और वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें।

चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोन प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें