दिल्ली का हुमायूंपुर गांव पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। कहा जा रहा है कि यहां के एक तुगलगकालीन मकबरे को मंदिर में तबदील कर दिया गया है। मामले पर बढ़ते विवाद को देखते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मामले में आर्ट कल्चर ऐंड लैंग्वेज डिपार्टमेंट से रिपोर्ट मांगी है।