दिवाली से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर बैन क्या लगाया हर तरफ हाय-तौबा मच गई। सवाल उठने लगे कि बिना पटाखों की दिवाली कैसी? लेकिन जो बच्चे पटाखों को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं, उनको ये लोग सुनेंगे तो पता चल जाएगा कि बिना पटाखों के भी दिवाली होती है और बहुत बेहतर दिवाली होती है।