गुजरात के कच्छ में तीन दिवसीय जानवरों के मेले का आगाज हो गया है। जिसमें देश विदेश से आए लोगों का ताता लग गया। कोई इन्हें खरीदने पहुंचा है तो कोई बेचने। जानवरों का ये मेला व्यापार का जरिया तो है ही साथ ही एक परंपरा भी है जो सदियों से चली आ रही है। इस मेले में जानवरों को खरीदने वाले अपने मनपंसद के जानवरों को तलाशते नजर आते हैं...तो वहीं जानवरों को बेचने वाले ग्राहकों के इंतजार में रहते हैं।