हांगकांग में रिहायशी इमारतों में लगी भीषण आग में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 44 हो गया है। हादसे में 300 लोग अभी भी लापता हैं। इमारतों में बुधवार में आग लगी थी जो कई घंटों के बाद अभी भी धधक रही है। आइए सबसे पहले आपको दिखाते है हादसे की भयानक तस्वीरें। हांगकांग के उपनगरीय इलाके ताई पो में ये घटना हुई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग एक इमारत में लगी थी, लेकिन शाम तक वह सात इमारतों में फैल गई थी।