गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (छह मई) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली से मुलाकात की। गांगुली के कोलकाता स्थित आवास पर शाह खाने पर पहुंचे थे। दोनों के इस मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि गांगुली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ सकते हैं। पिछले साल भी इस बात की चर्चा थी, लेकिन तब गांगुली ने भाजपा में जाने से इनकार कर दिया था।