होली के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में सीएम योगी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग हमेशा दुष्प्रचार करते हैं कि सनातन धर्म जाति के नाम पर बंटा है, मत और संप्रदाय के नाम पर बंटा है, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बंटा है, महाकुम्भ के बाद होली ने भी उन्हें जवाब दे दिया है।