फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊजी मंदिर में गाड़ा गया होली का ढांडा

Wed, 15 Mar 2017 12:37 PM IST
गिरीश कुमार, अमर उजाला टीवी / मथुरा

भले ही राधा-कृष्ण की होली का समापन हो गया हो । लेकिन श्री कृष्ण के बड़े भाई और बृज के राजा बलराम जी की नगरी में  मंगलवार को भी होली खेली गई, इस होली में ग्वालों के कपड़े फाड़ कर कोड़ा बनाकर हुरियारिनों ने उन्हीं पर बरसाए। अबीर गुलाल के बीच यहां इन्द्रधनुषी हुरंगा हुआ। दाऊजी मंदिर में विश्व प्रसिद्ध हुरंगा देखने के लिए देश और विदेश से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही हुरंगे का उल्लास था। बलदेव के गोस्वामी समाज के युवकों ने मंदिर पहुंचकर ब्रज के राजा बलदाउ महाराज की पूजा अर्चना की और उन्हें होली खेलने के लिए तैयार किया। इसके साथ ही पहुँचने लगती हैं कीर्तन मंडलियां... जिनके भक्ति गीतों पर जमकर मनाई जाती है होली।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें