मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने अपने चचेरे भाई की हत्या में जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस पर सवाल उठाया। विक्रमादित्य ने कहा कि हत्या के 48 घंटे के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया और न ही हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी को अबतक बरामद कर पाई है। विक्रमादित्य ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अपील की है कि वो खुद इस घटना की जानकारी लें। दो दिन पहले वीरभद्र सिंह के भतीजे की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।