आगरा। राम बारात और जनकपुरी आयोजन के लिए आगरा शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कल जनकपुरी में आयोजन के दौरान नेशनल हाइवे दो को शाम छह बजे से रात 12 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके अलावा कानपुर की ओर से आने वाले, दिल्ली मथुरा फरीदाबाद जाने वाले और दिल्ली मथुरा फरीदाबाद से आकर इटावा कानपुर की ओर जाने वाले रूट को डायवर्ट कर निकाला जाएगा। राम बारात के मद्देनजर आगरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।