अरसे बाद बारिश-बर्फबारी से गुलजार हुए Himachal Pradesh में दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। Saturday को मौसम साफ रहने के बावजूद कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 683 सड़कें बंद होने से कई इलाकों का संपर्क कट गया है। अपर शिमला, किन्नौर, मनाली और लाहौल शनिवार को भी कटे रहे।