फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी, दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे जमकर होगी बारिश, अलर्ट जारी

Fri, 07 Aug 2026 12:10 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मानसून ट्रफ, चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त असर से अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बारिश ने जहां लोगों को उमस से राहत दी है, वहीं कई जिलों में जलभराव और दीवार-मकान गिरने जैसी घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। प्रतापगढ़, बाराबंकी समेत कई जिलों में बारिश से जुड़े हादसों में कई लोगों की जान गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें