फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hate speech for PM Modi: अपनी मां को अपशब्द कहे जाने पर PM मोदी ने राहुल-तेजस्वी को दिया ये जवाब!

Tue, 02 Sep 2025 02:32 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम


आरजेडी और कांग्रेस के एक मंच से पीएम नरेंद्र मोदी को मां की गाली दी गई थी। अब इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है बल्कि यह देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है। उन्होंने कहा, मां ही तो हमारा संसार होती है। मां ही हमारा स्वाभिमान होती है ...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी...बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है। ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है। मुझे पता है कि आप सबको भी ये देखकर और सुनकर कितना बुरा लगा है। मैं जानता हूं कि इसकी जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों को भी है इसलिए, आज जब इतनी बड़ी तादात में बिहार की लाखों माताओं-बहनों के दर्शन मैं जब कर रहा हूं, तो आज मेरा मन और मैं अपना दुख आपसे साझा कर रहा हूं।  ताकि आप माताओं-बहनों के आशीर्वाद से मैं इसे झेल पाऊं

आपको बता दें कि जब से ये मामला सामने आया है तब से सियासी बवाल मचा हुआ है.. वहीं पीएम मोदी ने आगे कहा कि अपने मंच से इन लोगों ने मेरी मां को गालियां दिलवाई हैं, इनकी महिला विरोधी मानसिकता हम सबके सामने हैं। मैं आपसे अपना दुःख साझा कर रहा हूं। मेरी मां ने मुझे बेहद गरीबी में पाला है। उन्हें गाली दिया जाना हर मां को बुरा लगा होगा। इन्होंने मुझे कैसी-कैसी गालियां नहीं दी हैं। गालियों की लिस्ट बहुत लंबी है। नामदार वालों सोच उजागर हो रही है। RJD राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। 

पीएम मोदी ने कहा- "मैंने हर दिन, हर क्षण अपने देश के लिए पूरी मेहनत से काम किया है। और इसमें मेरी मां की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मुझे मां भारती की सेवा करनी थी। इसलिए मुझे जन्म देने वाली मेरी मां ने मुझे अपने दायित्वों से मुक्त कर दिया था। उस मां के ही आशीर्वाद से मैं चल पड़ा था। इसलिए, मुझे आज इस बात की पीड़ा है कि जिस मां ने मुझे देशसेवा का आशीर्वाद देकर भेजा, खुद से अलग करके मुझे जाने की इजाजत दी।"

पीएम मोदी ने कहा- "आप सब जानते हैं कि अब मेरी मां का शरीर तो इस दुनिया में नहीं है। कुछ समय पहले 100 साल की उम्र पूरी करके, वो हम सबको छोड़कर चली गई। मेरी उस मां को जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, जिसका शरीर भी अब नहीं है। मेरी उस मां को RJD-कांग्रेस के मंच से भद्दी-भद्दी गालियां दी गई। ये बहुत ही दुख, कष्ट और पीड़ा देने वाला है। उस मां का क्या गुनाह है कि उसे भद्दी गालियां सुना दी गई।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें