नए साल के जश्न में हुडदंगी खलल नहीं डाल पाएंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने खास तैयारी कर रखी है। सुरक्षा के मद्देनजर एआई आधारित कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इनका इस्तेमाल संदिग्धों पर नजर रखने के लिए होगा। करीब 600 जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस भी मुस्तैद हो गई है।