फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह पंचतत्व मे विलीन, 8 दिसंबर को सीडीएस बिपिन रावत के साथ हुए थे दुर्घटनाग्रस्त

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Fri, 17 Dec 2021 03:18 PM IST

सीडीएस  बिपिन रावत के साथ तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया। फिलहाल उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।  फूलों से सजी ट्रक में उनके पार्थिव शरीर को मिलिट्री अस्पताल से लाया गया था। पूरे रास्ते लोगों का हुजूम उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुआ।    भारत माता की जय और वरुण सिंह अमर रहे के नारे रास्ते भर गूंजते रहे। गुरुवार को ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर भोपाल पहुंचा था जहां उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की खुद यहां मौजूद थे। यहां मुख्यमंत्री ने अमर शहीद के परिवार को ₹1 करोड़ की सम्मान निधि भेंट करने की भी घोषणा की।    आपको बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर में क्रैश हुआ था और उस दुर्घटना में घायल वरुण सिंह लगातार जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। पिछले 7 दिनों से वह बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे लेकिन फिलहाल उनका निधन हो चुका है और उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें