फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder case: विपिन नहीं था घर में! तो फिर निक्की को किसने जलाया?

Mon, 25 Aug 2025 06:32 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

निक्की को किसने जलाकर मारा? क्या निक्की को जलाने वाला उसका पति ही था? निक्की के पति ने ऐसा क्यों किया? ऐसे कई सवाल हैं लेकिन निक्की के पति विपिन को लेकर कुछ अलग दावे इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियोज ये दावा कर रहे हैं कि जिस वक्त निक्की जली उस वक्त विपिन घर में था ही नहीं? इस वीडियो को देखिए ये वीडियो किसने बनाया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन जिसने भी बनाया है वो विपिन को बचाने की कोशिश कर रहा है। वो ये बता रहा है कि निक्की की मौत में विपिन का कोई हाथ ही नहीं था। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हम ये भी नहीं कह सकते हैं कि वीडियो में दिख रहा शख्स विपिन है। हो सकता है कि ये वीडियो फेक हो। सोशल मीडिया पर निक्की हत्याकांड से जुड़ा एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे मामले में नया मोड़ ला दिया है. इस वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि घटना के समय आरोपी पति विपिन घर पर मौजूद नहीं था, बल्कि वह अपने पिता के साथ घर के बाहर दुकान पर था. वीडियो में विपिन को दुकान से अचानक घर की ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है. वीडियो शेयर करने वालों का दावा है कि जब विपिन उस वक्त घर के अंदर था ही नहीं, तो निक्की को आग लगाने का आरोप उस पर कैसे लगाया जा सकता है? इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. क्या यह वीडियो विपिन को बचाने की कोशिश है या वाकई कोई नई सच्चाई? जांच में यह बात भी सामने आई है कि विपिन को निक्की का इंस्टाग्राम रील्स बनाना और ब्यूटी पार्लर चलाना पसंद नहीं था. निक्की और कंचन ने मिलकर एक पार्लर शुरू किया था, लेकिन ससुराल वालों के दबाव के चलते छह महीने पहले बंद कर दिया. जब दोनों बहनों ने पार्लर दोबारा खोलने का फैसला किया, तो घर में झगड़े और बढ़ गए. घटना से कुछ घंटे पहले निक्की और उसकी सास में एक वीडियो शूट को लेकर बहस हुई थी. खुद विपिन ने भी ये बात कबूली है। इतना ही नहीं अगर बार एनकाउंटर के बाद विपिन का बयान सुनेंगे तो वो कह रहा कि उसे निक्की के मर जाने का कोई अफसोस नहीं। निक्की की मौत के बाद विपिन ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए, जिनमें उसने खुद को निर्दोष बताया. एक स्टोरी में उसने लिखा कि 'दुनिया मुझे कातिल कह रही है, निक्की तुमने बताया क्यों नहीं?' एक अन्य पोस्ट में उसने खुद को पीड़ित बताया और निक्की की मुस्कुराती हुई तस्वीरें शेयर की. अस्पताल में हुए एक वीडियो में भी वह कहता दिखा, “मुझे कोई पछतावा नहीं, मैंने नहीं मारा. मुझे बस इस बात का अफसोस है कि वो अब नहीं रही.'घटना के बाद विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन रविवार सुबह पुलिस के अनुसार वह हिरासत से भागने की कोशिश में एक SI की पिस्तौल छीनकर भागने लगा. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली मार दी. पुलिस का कहना है कि वे उसे घटना स्थल ले जा रहे थे ताकि वह उस ज्वलनशील पदार्थ की पहचान करा सके जिससे निक्की को जलाया गया. एनकाउंटर के बाद विपिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक दहेज के आरोपों की पुष्टि नहीं की है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि विपिन कई दूसरी महिलाओं से बात करता था. इस भयावह घटना के कई वीडियो कंचन ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किए, जो सोशल मीडिया पर सामने आए.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें