पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने सोमवार से अनिश्चितकालीन बंद बुलाया का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। GJM कार्यकर्ता सैलानियों को दार्जिलिंग से बाहर निकाल रहे हैं। हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।