फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल जल्द दे सकता है यूजर्स को बड़ा झटका, व्हाट्सएप चैट बैकअप के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे

वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Updated Mon, 31 Jan 2022 10:50 PM IST

 व्हाट्सएप दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग एप है। इसके यूजर्स की संख्या पूरी दुनिया में तकरीबन दो अरब से भी ज्यादा है। व्हाट्सएप अपने यूजर्स को चैट बैकअप की सुविधा देता है, हालांकि शुरुआत में चैट बैकअप एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड नहीं था लेकिन पिछले साल व्हाट्सएप ने कहा था कि चैट का थर्ड पार्टी बैकअप भी एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड होगा यानी गूगल ड्राइव या आईक्लाउड पर बैकअप होने वाले चैट एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड हैं।एंड्रॉयड यूजर्स आमतौर पर गूगल ड्राइव में अपने व्हाट्सएप चैट का बैकअप लेते हैं। बता दें कि गूगल ड्राइव पर भी आपका चैट एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड होता है। अब गूगल ने व्हाट्सएप यूजर को बड़ा झटका दिया है। खबर है कि गूगल अब व्हाट्सएप यूजर्स के चैट बैकअप के लिए गूगल ड्राइव में अनलिमिटेड स्टोरेज नहीं देने वाला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें