कैश ना मिलने को लेकर आम-खास सब परेशान है। पद्मविभूषण ठुमरी गायिका गिरिजा देवी ने नोटबंदी के फैसले को सही बताया लेकिन इससे होने वाली परेशानी को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कैश लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है, जिसके बाद भी पैसे नहीं मिलते। अगर पैसे मिल भी जाएं तो वो इतने कम हैं कि उससे गुजारा करना मुश्किल हो गया है।