पिछले साल देश भर में तबाही मचाने वाला कोरोना का डेल्टा वेरिएंट अब दिल्ली से गायब हो रहा है। बीते दिनों में एक भी मरीज में इस गंभीर वेरिएंट की पहचान नहीं हो पाई है। सभी सैंपल में ओमिक्रॉन वेरिएंट ही पाया गया। इतना ही नहीं ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट एक्सई को लेकर भी अब तक एक भी मामला राजधानी में नहीं मिला है। यह जानकारी बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में दी