राजनीति में अगर आपको लगे कि सब कुछ शांत हो गया है तो आप धोखे का शिकार हो सकते हैं. दरअसल ऐसे हालात ठहरे हुए पानी की तरह होते हैं जिसमें धाराएं एक दूसरे को अंदर ही अंदर काटती रहती हैं.दरअसल.राजस्थान में भी ऐसे ही हो रहा है... राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब दिल्ली आकर विधायकों की बगावत पर सोनिया गांधी से माफी मांगी और इस पर दुख जताया कि पार्टी आलाकमान के फरमान की वो तामील नहीं करा सके तो ऐसा लगा कि अब सब कुछ ठीक हो गया है.