कोराना की चौथी लहर आने के बीच देश के कई हिस्सों में COVID-19 मामलों में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है। इससे कमाने-खाने वाले कामकाजी वर्ग और अन्य लोगों की चिंता बढ़ी है। कोरोना वायरस संक्रमण की चौथी लहर में नए मामले दुगुनी तेजी से बढ़े हैं। देश में नए मामलों में लगातार 11 सप्ताह की गिरावट के बाद एक बार फिर से वृद्धि जारी है।