महाराष्ट्र के अकोला में नगर निगम ने चार मंजिला इमारत को गिरा दिया। नगर निगम के मुताबिक ये इमारत अवैध तरीके से बनाई गई थी, जिसे गिराने के आधिकारिक आदेश दिए गए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम के कर्मचारी बुलडोजर के साथ यहां पहुंचे और इमारत को जमींदोज कर दिया।