लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। वे किडनी की बीमारी के चलते कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे। लम्बे समय से बीमार चल रहे सोमनाथ चटर्जी 89 साल के थे। जानिए कैसे अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थापकों में से एक के बेटे सोमनाथ बन गए कम्युनिस्ट नेता।