पीलीभीत में टाइगर रिजर्व के माला रेंज वन क्षेत्र में ड्यूटी पर गए एक वनकर्मी को बाघ ने मौत की नींद सुला दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में वनकर्मी को बाघ खा गया, अगर कुछ बचा है तो सिर्फ वनकर्मी के घुटने के नीचे का हिस्सा, उसके कपड़े और अन्य सामान। सूत्रों के मुताबिक, तीन वनकर्मी जंगल में आग बुझाने गए थे, लेकिन सिर्फ दो ही लौटे।