दिल्ली के लक्ष्मीनगर मेट्रो स्टेशन के पास विकास मार्ग पर एक डीटीसी बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से बस धू धू कर जल उठी। आग कितनी भयंकर थी इसका अंदाजा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है। मौके पर पहुंची दमकल की गाडियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।