केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के बाद राजनीतिक तनातनी के माहौल में आज वित्त मंत्री अरुण जेटली तिरुअनंतपुरम पहुंचे जहां उन्होंने कहा है कि जिस तरह की हिंसा केरल में हो रही है, अगर वह बीजेपी या एनडीए शासित किसी राज्य में होती तो देश में अवॉर्ड वापसी का दौर शुरू हो जाता और संसद को ठप कर दिया जाता। उन्होंने ये भी कहा कि हिंसा को रोकना राज्य सरकार का कर्तव्य ही नहीं जिम्मेदारी भी है। वहीं उन्होंने आरएसएस कार्यकर्ता राजेश एडवकोद की श्रद्धांजलि बैठक में भाग लिया और कहा कि एडवकोद के शरीर पर 70 से 80 घाव थे, इतना बर्बर तो कई दुश्मन भी नहीं होता। आपको बता दें कि तिरुअनंतपुरम में उन्हें राजेश के परिवार से भी मुलाकात की है।