फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCS की बैठक के बाद अरुण जेटली ने किया पाकिस्तान के खिलाफ ये एलान, मिला दुनिया का सपोर्ट

Fri, 15 Feb 2019 12:10 PM IST
अल्पना शर्मा वीडियो डेस्क, अमर उजाला.कॉम

दिल्ली में पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की सुरक्षा संबंधी कमेटी की बैठक के बाद मीडिया को वित्तमंत्री अरुण जेटली ने संबोधित करते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय ने सभी संभव कूटनीतिक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग किया जा सके क्योंकि इस कायराना वाली हरकत के पीछे उसका सीधा हाथ है। जो लोग इस हमले के जिम्मेदार हैं या इस आतंकवादी हमले का समर्थन किया है उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अरुण जेटली ने इस दौरान ये भी कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद पर दुनिया में बेनकाब करेंगे और पाकिस्तान को जो मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया गया था उसे वापस ले लिया गया है।
 
 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें