दुनिया के सबसे खतरनाक लड़ाकू विमानों में से एक एफ 16 अब का प्रोडक्शन अब भारत में होगा। टाटा समूह और अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने एफ-16 लड़ाकू विमान भारत में बनाने के लिए सोमवार को एक 'बड़े' समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस सौदे के तहत लॉकहीड टेक्सास के अपने फोर्ट वर्थ कारखाने को भारत स्थानांतरित करेगी।