आम आदमी पार्टी से निष्कासित नेता और दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने अब पार्टी के नेता कुमार विश्वास पर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कुमार विश्वास की बुराई करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि वो अब आम आदमी पार्टी के निशाने पर है। उन्होंने कहा कि भले ही कुमार विश्वास चुप हों लेकिन इसके बावजूद भी आप उन्हें नहीं छोड़ेगी।