हिंदुओ की आस्था का एक प्रमुख केन्द्र नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर खतरे में है। दरअसल भूवैज्ञानिकों की एक टीम ने एक रिसर्च के बाद पाया कि मंदिर के गर्भ गृह और पूरे मंदिर परिसर में मिट्टी काफी ढीली हो चुकी है। ऐसे में मंदिर के नीचे की जमीन अपने स्थान से खिसक रही है।