घाटी में आतंकियों के सफाए के लिए सेना ने ऑपरेशन ऑलऑउट चला रखा है। शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जवान के शहीद होने की खबर हैं, जबकि तीन आतंकियों को सेना ने घेर लिया है। इस एनकाउंटर में सेना के तीन जवान शहीद हो चुके हैं। उधर कुलगाम में सेना ने भी आतंकियों को मार गिराया। ये दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन के थे। दोनों ही कई हमलों में शामिल थे।