बीएचयू में पर्यावरण प्रेमी डॉ. वंदना ने काशीवासियों से अपने ‘सत्याग्रह यात्रा’ का हिस्सा बनने का आग्रह किया। डॉ. वंदना ने बीएचयू के कुलपति और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वो भी अपने कैंपस में जैविक खेती करें और स्वदेशी भोजन को बढ़ावा दें। डॉ. वंदना ने कहा कि ऐसा करके हम किसानों के लिए स्वतंत्रता आंदोलन के भागीदार बनेंगे।