एक बार फिर दिल्ली और एनसीआर प्रदूषण की चपेट में है। हवा में जहरीली गैसों की मात्रा बढ़ने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने के साथ-साथ आंखों में जलन जैसी कई शिकायत हो रही है। ऐसे में अमर उजाला डॉट कॉम पर डॉक्टर आरके चौधरी ने बताया है कि आखिर प्रदूषण के इस जहरीले अटैक से बचने के लिए आपकों क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।