भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों ने धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया। असम के धुबरी जिले के भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (केदार अड्डा सहित) अन्य कई बीओपी में बीएसएफ के जवान अपने हथियार कंधे पर उठाए सीमा की ओर रवाना हुए। दिवाली के पावन पर्व पर जवानों के चेहरे पर अलग ही रौनक देखने को मिली। बीएसएफ जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए दिवाली का त्योहार मानाया। अमर उजाला ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जवानों और उनके परिवारों के साथ दिवाली मनाई।
इस दौरान अमर उजाला ने केदार अड्डा और सहित कई सीमा क्षेत्रों का दौरा किया। बीएसएफ की महिला जवानों ने अमर उजाला से खास बातचीत की। बीएसएफ धुबुरी के पानबारी स्थित कैंप में पूजा अर्चना के बाद जवानों ने सीमा पर भी दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया।
आपको बता दें कि सीमा पर तैनात जवानों और उनके परिजनों को परिवार से दूर रह कर उत्सव के दौरान परिवार की कमी न हो उसके लिए इसलिए BSF की ओर से मेले का आयोजन ने किया गया। इस दौरान झूले, खाने पीन और बच्चों के लिए खास ख्याल रखा गया। जब अमर उजाला ने बच्चों से बात की तो इस दौरान उनके चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली। दिवाली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया।