फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ के बेटे पंकज को टिकट से नोएडा BJP में बगावत

वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी / नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 10:57 PM IST

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से टिकट मिलने के बाद पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। नोएडा से टिकट की इच्छा रखने वाले लगभग आधा दर्जन बीजेपी नेताओं ने पंकज सिंह को टिकट दिए जाने का खुला विरोध शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और गौतम बुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा के करीबी और नोएडा बीजेपी के महासचिव संजय बाली ने टिकट न मिलने के विरोध में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप  लगाया कि राजनाथ सिंह के बेटे को टिकट दिए जाने का मतलब है पार्टी में वंशवाद को बढ़ावा दिया जाना। नोएडा से बीजेपी की मौजूदा विधायक विमला बाथम तो टिकट न मिलने से इतनी आहत हैं कि उन्होंने अपना मोबाइल ही स्विच ऑफ कर लिया है। अब सबकी नजर टिकी है पंकज सिंह के चुनाव प्रचार पर जिसमें पुराने भाजपाई संजय बाली और विमला बाथम के समर्थक नहीं होंगे।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें