फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I Love Muhammad Controversy: 'आई लव मोहम्मद' विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

Wed, 15 Oct 2025 09:51 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Dhirendra Shastri on I Love Muhammad Controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर बड़ा बयान दिया है। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें इस नारे से कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि उन्होंने इसका समर्थन भी किया था। 

'आई लव मोहम्मद' विवाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, "मुझे इस नारे से कोई दिक्कत नहीं है। हमने इसका समर्थन किया था। लेकिन जब मैं कहता हूं 'आई लव महादेव', तो आपको कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। और दूसरी बात, 'सर तन से जुदा' जैसे बयान मत दीजिए। यह देश के कानून के खिलाफ है। यह देश के संविधान के खिलाफ है। हमारे अब तक के सभी बयान देखिए। हमने सिर्फ एक ही बात कही है। हम तलवारबाजी में विश्वास नहीं करते। हम विचारों की लड़ाई में विश्वास करते हैं।"

बता दें कि, धीरेंद्र शास्त्री 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक 10 दिन की पदयात्रा करने जा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव जाकर हिंदू एकता का संदेश देना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें