धनबाद के गोविंदपुर जिले के आरएस मोरे कॉलेज में मंगलवार को खुलेआम नकल का मामला सामने आया है। 11वीं कक्षा के एग्ज़ाम में ऐसा वाकया देखने को मिला। नकल करने वालों का नज़ारा ये था कि एक बेंच पर 5 से 6 परीक्षार्थी साथ बैठकर खुलेआम चीटिंग कर रहे थे और क्लास में प्रोफेसर चुपचाप खड़े होकर देख रहे थे। कई परीक्षार्थी तो कैंपस में ही खुले में पेड़ों के नीचे बैठकर आराम से नकल कर पेपर लिख रहे थे। हाल ही में झारखंड के सीएम रघुबर दास ने अपने पड़ोसी राज्य बिहार के मेरिट स्कैम को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि बिहार के छात्र झारखंड आकर परीक्षा दे सकते हैं। बिहार के हाल के स्कैम के बाद भी जिस तरह धनबाद के इस कॉलेज में नज़ारा देखने को मिला उससे तो यही लगता है कि हालात अभी वैसे के वैसे ही हैं।