कर्नाटक चुनाव प्राचर के दौरान दिल्ली से हुबली दौरे पर गए राहुल गांधी के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला फिर से तूल पकड़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने राहुल के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग पर किसी साजिश का शक जताया था। वहीं एक डीजीसीए की रिपोर्ट को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिससे कांग्रेस का ये शक और गहराने लगा है।