मौनी अमावस्या के मौके पर इलाहाबाद में संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। संगम किनारे इन दिनों माघ मेला चल रहा है और सैकड़ों तंबुओं में रह रहे लोग आधी रात के बाद से ही स्नान के लिए लाइनों में लग गए थे। मेला प्रशासन ने भी मौनी अमावस्या पर सुरक्षित स्नान के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।