फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi School Bo^mb Threat: अब इन 6 स्कूलों को मिली ब*म से उड़ाने की धमकी | Breaking

Thu, 21 Aug 2025 10:05 AM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क, अमर उजाला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के द्वारका सेक्टर-5 और प्रसाद नगर समेत छह स्कूलों को ईमेल भेजकर बम की धमकी मिली दी गई है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे हैं। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया है। बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर स्कूल में बम की धमकी की जानकारी मिली है। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस और फायर की टीम मौके पर मौजूद हैं। पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। प्रसाद नगर स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 5 स्थित बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, छावला स्थित राव मान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 1 स्थित मैक्सफोर्ट स्कूल और द्वारका सेक्टर 10 स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल सहित छह स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे पहले बुधवार को दिल्ली के 55 से ज्यादा स्कूलों को बुधवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इनमें द्वारका स्थित राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल शामिल हैं। पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि, किसी भी स्कूल में तलाशी लेने के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।वहीं इससे सपहले 18 अगस्त को दिल्ली के 32 स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी। इससे पहले दिल्ली के द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पिछले साल मई में भी स्कूलों को भरे मेल मिले थे। मई 2024 में भी डीपएस द्वारका सहित कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें