फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Red Fort Blast: लाल किले के पास ब्लास्ट के बाद गुस्से में देशवासी, उठी 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' की मांग

Tue, 11 Nov 2025 05:24 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Delhi Red Fort Blast: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम हुए धमाके ने पहलगाम आतंकी हमले की यादें ताजा कर दी है। दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद देशवासी भयंकर गुस्से में हैं। लाल किला के पास हुए धमाके के कुछ ही मिनटों में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 एक्स पर टॉप ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने गुस्से, दुख और देशभक्ति से भरे पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यूजर्स मोदी सरकार से पाकिस्तान से बदला लेने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार रात से ही लाल किला और धमाके से जुड़े शब्द टॉप ट्रेंड में शामिल रहे। टॉप 20 ट्रेंड्स में से 17 ट्रेंड सिर्फ धमाके से जुड़े थे। सबसे ज्यादा चर्चा में रहा हैशटैग ऑपरेशन सिंदूर 2.0, जो टॉप 10 में शामिल हो गया। हजारों यूजर्स पोस्ट शेयर करते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि देश में बढ़ते आतंकी खतरों के खिलाफ अब निर्णायक एक्शन का समय आ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें