फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain Update: तो अब इस दिन Delhi-NCR में होगी बारिश! | Weather Update |

Tue, 22 Jul 2025 09:10 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा


सोमवार की शाम को बादलों की आवाजाही के बीच कई जगह पर भारी बारिश दर्ज की गई है. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में उस तरह से मानसून का जादू अभी तक देखने को नहीं मिला है. लेकिन 21 जुलाई को शाम में दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। छिटपुट बारिश से दिल्ली-एनसीआर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. वहीं बारिश के कारण अधिकतम तापमान तेजी से गिरा है. तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है.सोमवार की शाम को बादलों की आवाजाही के बीच कई जगह पर भारी बारिश दर्ज की गई है. दिल्ली-एनसीआर में उस तरह से मानसून का जादू अभी तक देखने को नहीं मिला है. लेकिन 21 जुलाई को शाम में दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। छिटपुट बारिश से दिल्ली-एनसीआर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. वहीं बारिश के कारण अधिकतम तापमान तेजी से गिरा है.

तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है. इस बारिश का सिलसिला देर रात तक पूरे दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में और भी बारिश हो सकती है।दिल्ली और एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से इस सप्ताह राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जुलाई तक इन इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, और 23 से 27 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। खासतौर पर 23 और 24 जुलाई को गरज-चमक के साथ फुहारें पड़ने के आसार हैं, जबकि 25 से 27 जुलाई तक बादल छाए रहने और हल्की बौछारों की संभावना जताई गई है। 21 और 22 जुलाई को दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि किसी प्रकार का येलो, ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें